फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे एमएलसी प्रतिनिधि,कार के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल-बाल बचे एमएलसी प्रतिनिधि, कार के परखचे उड़े
विज्ञापन


बस्ती। भाजपा के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह की कार फोरलेन हाईवे पर फैजाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा देर शाम लखनऊ जाते समय फैजाबाद के आगे बनराही गांव के पास हुआ। हरीश सिंह बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी कार के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते हुए किसी ट्रक ने कार में साइड से टक्कर मार दी ,जिससे वह अनियंत्रित होकर साइड में जा टकराई। कार में सवार एमएलसी प्रतिनिधि को हल्की, लेकिन कार में सवार धनंजय सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिवार के लोग व शुभचिंतक मौके के लिए रवाना हो गए।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें