फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब का हब बनता जा रहा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में अवैध शराब का कारोबार पर लगाम नहीं लग रहा। कई गांवों में अवैध शराब बनाने सहित इसकी तस्करी बेरोकटोक जारी है। बिहार में शराब की बिक्री बंद होने के बाद जिले के सीमा वाले क्षेत्रों से शराब की तस्करी बढ़ गई है। वहीं कुछ सफेदपोश इस कारोबार में दिव्यांगों एवं किशोरों को इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तक जनपद में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद आबकारी और पुलिस विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई करती है लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद अवैध शराब का कारोबार फिर से होने लगता है। वहीं यहां की स्थानीय महिलाएं कई स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन बाद में प्रशासन की उदासीनता से इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता, साहोडीह, नारायणपुर, घघरौली सहित कई गांवों में अवैध शराब के धंधा पर बीते दिन पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कार्रवाई भी की। इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीते वर्ष अवैध शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। उसके बाद कुछ दिनों के लिए अवैध शराब बनाना बंद था। बीते वर्ष महिलाओं ने पुलिस से भरोसा छोड़ खुद हाथ में लाठी, डंडा, झाड़ू एवं धारदार हथियार लेकर क्षेत्र के मनियारी जसांव, सरांक, डुमरी गांव में अवैध शराब कारोबारी के अड्डों को नष्ट कर दिया। जिससे अवैध शराब बंद हो गया। लेकिन जिन गांवों में अवैध शराब बन रहा है वहां की महिलाएं काफी तबाह नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छाता गांव के पश्चिम टोला में अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री है, जहां पर काउंटर लगाकर अवैध शराब बेची जा रही है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अंजान बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। इस बाबत जिला आबकारी निरीक्षक सीके सिंह ने बताया कि उक्त गांव में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अभियान चलाकर उक्त गांव में बिक रहे अवैध शराब को बंद कराई जाएगी। साथ ही कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर दियारा क्षेत्र लालगंज , दोकटी, जयप्रकाश नगर , सिताब दियरा, अठगांवा, चांद दियर आदि कई गांवों में कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री व बिक्री जोरशोर से चल रही है । साथ ही इन गांवों के बाशिंदों द्वारा बिहार राज्य में शराब पहुंचाकर अच्छी खासी कमाई कर ली जा रही है। लग्जरी वाहनों के सहारे इसके लिए इस समय मुख्य मार्ग बैरिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर स्थित घाघरा नदी पर बना जय प्रभा सेतु के साथ घाघरा नदी में नाव के सहारे और बिहार को वाहनों से जा रही सब्जी के आड़ में अवैध शराब भी बिहार में पुलिस के मिली भगत से पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें