फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे जाम करने वाले किसानों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन ने 21 जून को फुटहिया के निकट हाईवे जाम कर दिया था। इस मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने चार नामजद व 80 अज्ञात किसानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी, बंधु सिंह, शोभाराम व दिवान चंद्र पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान नगर थाना क्षेत्र स्थित हाइवे पर फुटहिया के निकट जुट गए। यहां रास्ता अवरुद्ध कर किसान सरकार पर जमकर बरसे। घंटा भर तक चले रास्ता जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा बुझा कर जाम हटवा दिया। बाद में फुटहिया चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उक्त को नामजद सहित अस्सी अज्ञात किसानों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें