फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग का फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित रेलवे फाटक को गुरुवार शाम बिहार जा रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे फाटक टूट गया। इससे अप लाइन पर आ रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12791) 10 मिनट तक खड़ी रही। सलिटिंग गेट लगाकर गाड़ी का परिचालन शुरू कराया गया।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे फाटक से सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी। करीब पौने तीन बद गेटमैन धीरज कुमार ने फाटक बंद किया। इसी दौरान गाजीपुर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक फाटक तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चालक महेंद्र यादव समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना पर सिकंद्राबाद को होम पर थ्रू सिग्नल को लाल किया गया। सिग्नल विभाग के ज्योति कुमार ने करीब पौने छह बजे फाटक को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें