फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ़े तत्काल टिकट के हैकर

विज्ञापन
आरपीएफ के हत्थे चढ़े हैकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बस्ती। आईआरसीटीसी की साइट हैक करके तत्काल टिकट बनाने वाले गिरोह के दो गुर्गे बुधवार को आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़ गए। मंडल सुरक्षा अधिकारी को मिली सूचना पर सक्रिय आरपीएफ बस्ती इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव की टीम ने गोंडा जिले के खोड़ारे थाने के निवासी दोनों हैकरों को अलग-अलग स्थान से पकड़ा। इसमें मन्नीजोत निवासी मोहम्मद फिरोज को उसके जनसेवा केंद्र से और एमके ट्रवेल्स नाम से ट्रवेल एजेंसी चलाने वाले घारीघाट के अवसानी बुजुर्ग निवासी अजय कुमार वर्मा को उसके दफ्तर से गिरफ्त में लिया गया। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि मंडल सुरक्षा अधिकारी साइरी सिद्दीकी के निर्देश पर जब छपा मारा गया तो इन्हें फर्जी आईडी पर तत्काल टिकट बनाकर मनमाने दाम पर बेचते पकड़ा। टीम ने उनके लैपटॉप, प्रिंटर, रिजर्वेशन टिकट, मोबाइल फोन जब्त कर लिया। साथ ही 62 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से पूछताछ करके उनके गिरोह के बाकी सहयोगियों की जानकारी हासिल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें