फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कमा कर लौट रहे तीन यात्री जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से कमा कर लौट रहे तीन यात्री जहरखुरानी के शिकार
विज्ञापन

कप्तानगंज। देवरिया डिपो की बस जो दिल्ली से सोनौली तक की सेवा देती है पर सवार तीन यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए। परिचालक गिरिजेश सिंह ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिचालक ने बताया कि कौशांबी में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे नेपाल के नवल परासी जिला निवासी शाहबुद्दीन कुरैशी, कुशीनगर जिले के मारकंडेय, सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत निवासी सदानंद बस पर सवार हुए। पूरी रात ये बस में सोते रहे, भोर होते ही इन लोगों की स्थित असामान्य दिखी। इसके बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि तीनों को रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने विषैला पदार्थ खिला दिया। बताया कि जब लोग ढाबे पर खाना खाने उतरे तो दो लोग उतरकर चलता बने। ढूंढा तो गया, पर कोई नहीं मिला। चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने प्राथमिक इलाज के लिए शाहबुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें