फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में पहुंची कृषि विभाग की टीम, दुकानें बंद

विज्ञापन
UREA
विज्ञापन
विक्रमजोत। यूरिया का अधिक दाम लेने की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम रविवार को औचक निरीक्षण करने पहुंची।व्यवसायियों को भनक लगते ही वे दुकानों का शटर बंद कर भाग निकले। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत लगातार जिला कृषि अधिकारी से हो रही थी। ब्लॉक क्षेत्र के नेतवर निवासी महावीर प्रसाद तिवारी, चंद्रपलिया के सुभाष चौबे, छतौना के रवींद्र सिंह आदि की शिकायत थी कि यूरिया 266 रुपये 50 पैसे की जगह 320 रुपये में दिया जा रहा है। जब विरोध किया जाता तो खाद नहीं है कह कर वापस कर दिया जाता है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक कृषि अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ विक्रमजोत बाजार की दो खाद की दुकानों पर छापा मारा लेकिन टीम के पहुंचने के पहले ही दोनों दुकानें बंद हो गईं। मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें