फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूवबेल का ताला टूटा, चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में ट्यूबेल के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने खेती-किसानी से जुड़े कई सामान गायब कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी और थाने पर की है।
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव के रमेश तिवारी ने सिंचाई के लिए अपने खेत में एक ट्यूबेल लगाया किया हैै। दबंगों के आए दिन हमलों और घेराबंदी से भयभीत रमेश तिवारी भोर में चार बजे ट्यूबेल पर पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला गायब था और बाहर से कुंडी लगी है । रमेश ने जब अंदर घुसकर देखा तो उसमें रखी इंजन की ट्राली, चार पुली, पट्टा, कुदाल, फावड़ा और डीजल सहित कई सामान गायब है। पीड़ित ने मुकामी चौकी और थाने को नामजद तहरीर दी है। चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव का कहना है कि मामला जानकारी में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें