फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने उपनिरीक्षकों से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एसपी ने उपनिरीक्षकों से जताई नाराजगी
कलवारी थाने का एसपी ने जायजा लिया
जीर्णोद्धार के बाद लकदक नजर आया थाना
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। एसपी ने जीर्णोद्धार के बाद कलवारी थाने का बुधवार की दोपहर में जायजा लिया। थाना परिसर, आरक्षी आवास, कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय का निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई देखकर प्रभारी निरीक्षक की पीठ थपथपाई।
दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे एसपी दिलीप कुमार ने अपराध, आगंतुक, मालखाना तथा हिस्ट्रीशीट रजिस्टर की बारीकी से जांच की। जांच में सभी दुरुस्त मिलने पर हेड मोहर्रिर जीतबहादुर राय को शाबासी दी। निरीक्षण का सिलसिला शाम चार बजे तक चला। निरीक्षण के दौरान चौकीदारों को हिदायत दी कि आप अपने क्षेत्र में सजग रहें। कहीं भी अवैध कार्य जैसे कच्ची शराब, जुआ तथा खनन हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत दें। उपनिरीक्षक शिवधारी, योगेश सिंह, रमेश कुमार यादव, विजय कुमार तथा ओम प्रकाश मिश्र को अपनी विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। निरीक्षण के बाद एसपी ने नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष, थाना गेट तथा मेस का उद्घाटन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदारों को मिले गरम कपड़े
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदारों को मौसम को देखते हुए गर्म जर्सी, जूते-मोजे, साफा और बेल्ट थानाध्यक्ष ने वितरित किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि विभाग ने छावनी क्षेत्र में तैनात 84 चौकीदारों में से कुल 36 को ड्रेस वितरण किया गया। शेष चौकीदारों को भी सर्दी से बचाव के लिए वर्दी और अन्य साजोंसामान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें