फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की शिकायत पर बूथ एजेंट हिरासत के बाद रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ एजेंट को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया
विज्ञापन

विक्रमजोत के कवलपुर बूथ पर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के कवलपुर मतदान स्थल पर दोपहर करीब तीन बजे प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान किसी बात पर कांग्रेस समर्थकों से तकरार हो गई। हरीश द्विवेदी ने डीएम से उसी इंटर कॉलेज में सेवारत व्यक्ति को बूथ एजेंट बनाने पर ऐतराज जताया। चौकी पुलिस ने बूथ एजेंट को हिरासत में लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले कर दिया। चर्चा है कि डीएम के हस्तक्षेप पर छोड़ दिया गया। यहां हुए मतदान में बवाल से मतदानकर्मी भी सहमे नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें