हटाए गए कलवारी के थानेदार, जेपी को जिम्मेदारी
बस्ती। कलवारी थाने के प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह पर कार्रवाई हुई है। डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार ने उन्हें हटाकर कोतवाली थाने के कटरा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश दुबे को कलवारी थाने की कमान दी है। जयवर्धन सिंह को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। आनन-फानन हुए इस तबादले को लेकर महकमे में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, डीआईजी का कहना है कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यह फेरबदल किया गया है।