फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में ऐश्वर्या का उत्पीड़न,बस्ती में केस

विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाने के कड़सरी मिश्र की ऐश्वर्या के साथ मुंबई में उसके ससुराल वालों ने उत्पीड़न किया। उलाहना देने पर पीड़िता को ससुराल वालों ने मारापीटा। मामला एसपी दिलीप कुमार के पास पहुंचा तो महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें पति समेत चार नामजद हैं। मुकदमे की तफ्तीश महिला एसआई निधि यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ऐश्वार्या (24) की शादी मुंबई (महाराष्ट्र) के बदलापुर थाना क्षेत्र के उपनगर डोडीवली के रूम नंबर 37 में रहने वाले आशुतोष त्रिपाठी से हुई थी। ऐश्वार्या का आरोप है कि ससुराल में दहेज को लेकर उसे मारापीटा और धमकी देकर उसके जेवर जबरन रखकर घर से बेदखल कर दिया। तहरीर के आधार पर पति आशुतोष के अलावा ससुर शिवम सिद्धार्थ, सास गायत्री देवी और ननद जयश्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें