फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... गिरफ्त में आया पिता का हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

गिरफ्त में आया पिता का हत्यारोपी
पत्नी की हत्या में हो चुकी है उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सोनहा पुलिस ने बुधवार को दिन में करीब पौने चार बजे दरियापुर तिराहे पर पिता के हत्यारोपी जगदीश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। इसी थाने के दरियापुर के रहने वाला जगदीश की पत्नी की हत्या में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जमानत पर छूटने के बाद 24 फरवरी को पैसे के लिए अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोपी पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि इसने 15 मार्च 2006 को अपनी गर्भवती पत्नी रीता की दहेज लोभ में हत्या कर दी थी। इसमें न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की थी। पुलिस ने पिता का गला रेतने वाला हथियार व उनके ही खून से सनी शर्ट बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के अलावा एसआई दान बहादुर पाण्डेय, इंद्र भूषण सिंह, कांस्टेबल प्रदीप सिंह व संजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें