फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से शिक्षिका लापता,पुलिस किंकर्तव्यविमूढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका 12 जून से लापता है। विद्यालय प्रबंधक और अन्य स्टाफ से जानकारी लेने के बाद निराश परिवार के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिक्षिका की मां का कहना है कि बेटी का पता न चलने पर जब वह अपनी बड़ी बेटी के साथ जानकारी लेने पहुंचीं तो पता चला कि इन दिनों स्कूल बंद चल रहा है। मां के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि उसी स्कूल में पढ़ाने वाले अमोढ़ा निवासी अध्यापक की बाइक पर बैठकर उनकी बेटी को जाते देखा गया था। खोजबीन करने पर पता चला कि अध्यापक भी फरार है। समुदाय विशेष के उस युवक पर गैरबिरादरी की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लग चुके हैं। पिता का कहना है कि बीते शुक्रवार को जब वह शिकायत करने थाने पहुंचे तो पहले उनका उपहास उड़ाया गया फिर तहरीर लेकर भेज दिया गया। तब से मैं प्रतिदिन थाने जाता हूं लेकिन मुंह बंद रखकर इंतजार करने की हिदायत के सिवा कुछ नहीं मिला। पिता ने डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर जबरन धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी कराने का आरोप लगाया है। थानेदार यशवंत सिंह का कहना है कि स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और लापता शिक्षिका के साथी अध्यापकों से पूछताछ की जा रही है। जब तक दोनों मिल नहीं जाते, तब तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें