अमर उजाला ब्यूरो
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
महराजगंज।कस्बे से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हर्रेया थाना क्षेत्र के मुरादीपुर गांव के रहने वाले कमलेश और इसी थाना क्षेत्र बरहपुर गांव के राम प्रकाश रक ही बाइक पर सवार होकर रविवार की देर शाम महराजगंज कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आये थे।देर रात 9:15 बजे दोनों लोग घर के लिये जा रहे थे जैसे ही ये लोग महराजगंज फ्लाई ओवर पार करके हर्रेया थाना क्षेत्र के मचोइया पुल के निकट पहुँचे तभी बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा फ्ही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।घटना में राम प्रकाश 45 वर्ष गांव बरहपुर थाना हर्रेया,कमलेश 40 वर्ष मुरादी पुर गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुँची महराजगंज चौकी पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुचाया।डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।घायलों में कमलेश की हालत नाजुक बनी हुई है।