बेकाबू कार से टकराई बाइक, तीन गंभीर
डिवाइडर पार करते समय हुआ हादसा, छावनी थाने के पटकापुर चौराहे के समीप की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन पर छावनी थाने के पटकापुर चौराहे के समीप से डिवाइडर पार करते समय पश्चिम दिशा से आई बेकाबू कार ने बाइक चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर बैठे तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने फौरन तीनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा।
चौकी प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने क्षतिग्रस्त बाइक से छानबीन कर दो घायलों की पहचान की। जिनमें एक मोती पुत्र पूरी उम्र 53 वर्ष निवासी जमुरिया पोस्ट बेल्हासा जिला बलरामपुर और दूसरे की पहचान हरिश्चंद्र पुत्र रामू 24 वर्ष निवासी सिविल लाइन गांधीनगर बस्ती के रूप में हुई। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि उनके पास से मिले मोबाइल से उनके परिवार वालों को सूचित किया गया।