मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया राहुल पांडेय को सरकारी सीयूजी मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सीओ के पेशकार भवभंजन दुबे ने हर्रैया थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि मोबाइल नंबर 9148236455 व 9008719213 से 24 नवंबर को पहला फोन आया। बाद में उसने बम रखने की फर्जी सूचना दी। पूछने पर अपशब्द कहते हुए सीओ को उसने फिर जान से मारने की धमकी दी। हर्रैया थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह ने बताया कि धारा 504 व 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।