फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार से एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन


हर्रेया।
क्षेत्र के शेरवाडीह गांव में देर शाम टहलने निकले तीन किशोर और एक युवक पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। एक किशोर की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम गांव के राहुलशर्मा (14) पुत्र राजेश शर्मा, आदर्श उर्फ राजा (15) पुत्र रामशंकर, रामकरन (17) पुत्र नन्हेलाल शर्मा और राजमणि वर्मा (28) पुत्र शेषराम एक साथ टहलने निकले थे। गांव के बाहर स्कूल के पास बैठकर वे आपस में बातें करने लगे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से चारों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही चीख सुनकर आसपास के घरों के लोग पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर गांवों वालों ने चारों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे राजा, रामकरन व राजमणि का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक झुलसे लोगों की हालत खतरे बाहर है। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोग चीखने लगे। सूचना पर पहुंची हर्रेया पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें