फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकी किशोरी, मौत

विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के भजनिया गांव में युवती की मौत गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाल्टरगंज। क्षेत्र के भजनिया गांव में शुक्रवार भोर 15 वर्षीय किशोरी दुपट्टे का फंदा बनाकर बांस की सीढ़ी से लटक गई। जब तक परिवार के लोगों को इसकी जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भजनिया गांव के बृजभान की 15 वर्षीय पुत्री विनीता घर के पीछे रखे बांस की सीढ़ी में दुपट्टे से बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने बताया कि विनीता किसी अच्छे स्कूल में कक्षा छह में एडमिशन कराने की जिद कर रही थी जिसे लेकर वह परेशान भी रहती थी। वहीं पिता धान की रोपाई और मजदूरी से रकम इकट्ठा कर जल्द नाम लिखवाने की बात करते रहे हैं। बड़ा भाई दीपक (19) भी मजदूरी करता है। बहन की मौत से दुखी दीपक ने बताया कि उनकी मां सूर्या देवी की मौत बचपन में ही हो गई थी। हम लोगों का पालन-पोषण पिताजी कर रहे थे, लेकिन पिताजी मां की मौत के बाद दूसरी मां ले आए हैं। दूसरी मां भी दोनों भाई-बहन को अपने संतान की तरह मानती है। काम से घर लौटने में बहन की हालत देखकर भाई भी बदहवास जैसी स्थिति में है। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें