फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... अंतर्जनपदीय गैंग के छह टप्पेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


हर्रैया (बस्ती)। बैंक से रुपये निकाल कर लौटने वालों से रास्ते में लूट करने वाले बदमाशों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गोंडा जिले के बदमाशों की बहुचर्चित राम बहादुर गैंग के सदस्यों ने लूट की चार घटनाओं को कबूल किया है। इनसे इस्तेमाल तीन बाइक, नाजायज चाकू तथा लूट के 33 हजार नौ सौ रुपये भी बरामद किए गए हैं।
एसपी संकल्प शर्मा का दावा है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस गिरोह के बदमाश डिकी तोड़ने और बैंक से रकम निकाल कर निकलने वाले लोगों को लूटने में माहिर हैं। मंगलवार की रात को हर्रैया के भदावल बैंक के पास वाहन चेकिंग के दौरान केशवापुर बैंक के रास्ते में स्थित खैरी ओझा के पास से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी बदमाश गोंडा जिले के निवासी हैं। इनमें डुमरियाडीह थाना वजीरगंज निवासी राम स्वरूप के अलावा सभी धानेपुर थाने के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। राम बहादुर आनंद नगर दुल्हापुर तिराहा, भगवानदीन नौसहरा बनगाई, अनिल कुमार व गौतम कुमार निवासी दुल्हापुर और दुर्गा प्रसाद नौसहरा बनगाई गांव का निवासी है।
विज्ञापन


आसपास के जिलों में करते हैं वारदात
राम बहादुर गैंग के सभी बदमाश आसपास के कई जनपदों में जाकर चोरी और लूटपाट करते हैं। बड़े-बड़े मेले में भी इस गिरोह की महिलाएं चेन स्नैचिंग और पॉकेट मारती हैं। इसके लोग बैंक में काउंटर पर भी रेकी करके ऐसे व्यक्ति को चिह्नित करते हैं जो रुपये निकाल कर बाहर जाता है। उनके पीछे लगकर सुनसान स्थान पाते ही रकम छीन लेते हैं।
विज्ञापन

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
30 अगस्त को हर्रैया एसबीआई शाखा से रुपये निकाल कर जा रही महिला से ऑटो रोककर पर्स छीन लिया गया।
31 जुलाई को केशवापुर से दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार से लूट की घटना।
19 जुलाई को गोपीेनाथपुर थाना परशुरामपुर बैंक से रकम निकालकर जा रहे व्यक्ति से लूट।
18 अगस्त को परशुरामपुर सेंट्रल बैंक से पैसा निकालकर जा रहे व्यक्ति से लूट।
मिलेगा पांच हजार इनाम
एसपी ने इस वर्कआउट में शामिल टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का एलान किया है। टीम में कपिल मुनि सिंह प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के अलावा सीआईयू टीम के प्रभारी सर्वेश राय, एसआई राम अवतार के अलावा कांस्टेबल छोटेलाल, अभिमन्यु सिंह, मनोज राय, अमित पाठक, अरविन्द यादव, सदानन्द यादव, आदित्य पाण्डेय, अरुणेश शमिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें