फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने में भिड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने में भिड़े, छह घायल
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे बच्चे
दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपराजप्ती गांव में डीजे बजाने को लेकर रविवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से छह पर एनसीआर दर्ज कर छह घायलों को सल्टौआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पिपराजप्ती गांव में दुर्गा पंडाल सजाया गया है। रविवार रात बच्चे आरती के बाद डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। गांव के ही मोनू, सोनू, रंजीत, नाथे, टिंकू, मुनीब और श्यामू पंडाल पहुंच गए। डांस कर रहे बच्चों को डांटने लगे। बच्चों के परिवार वालों को यह बात नागवार लगी। डांटने का कारण पूछने लगे। जिससे बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष के रामपाल को लोग मारने पीटने लगे तो शोर सुनकर उसकी पत्नी पुष्पा देवी, भाई रामकृपाल भी पहुंच गए, जिन्हें आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में रामपाल ने मोनू, सोनू, रंजीत पर मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरे पक्ष के अतुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर झिनकू और पिंटू पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। वाल्टरगंज पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ लेकर गई। जहां पर डॉक्टर ने घायलों की हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर एक पक्ष के मोनू, सोनू, रंजीत तथा दूसरे पक्ष के झिनकू, पिंटू और दो अन्य पर एनसीआर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें