फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर, मुंसी को बंधक बनाकर 90 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती) । थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर भटपुरवा गांव में स्थित भट्ठे पर शुक्रवार की आधी रात को असलहाधारी बदमाशों ने हमला बोल दिया। ईंट भट्ठे के मैनेजर व मुंशी को मारपीट कर बंधक बनाया और अलग-अगल बक्शों में रखे नब्बे हजार रुपये लूटकर चलता बने।
घटना को अंजाम देकर बदमाशों के भागने के बाद किसी तरह रस्सी से खुद को मुक्त कराकर मुंशी ने पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना मिली। सूचना के बाद एसपी संकल्प शर्मा मय दलबल मौके पर पहुंच गए। यहां हालातों का जायजा लिया। घटना के संबंध में पूछताछ भी की। जिले में उक्त स्थान पर फैजाबाद निवासी रोशन लाल तोलानी का भट्ठा है। इनका भट्ठा इसी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित होता है। शुक्रवार की आधी रात को भट्ठे पर असलहाधारी बदमाशों ने हमला बोल दिया। यहां पहुंचते ही बदमाशों ने वाराणसी निवासी मैनेजर राजकुमार व थाना क्षेत्र के चुइलबाबू गांव निवासी मुंशी विजय राम मिश्र पर हमला बोला। उन पर हथौड़े से चोट करने के अलावा सूजा से घायल कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को एक ही रस्सी से बांध बदमाशों ने भट्ठे के गल्लों को खंगाला। दो अलग-अलग गल्लों में रखा 90 हजार रुपये समेट बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जैसे ही सुबह थानेदार पंकज गुप्ता को हुई वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल एसपी के संज्ञान में मामला पहुंचाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा क्राइम सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध बदमाशों की पहचान के लिए पीड़ितों को फोटो दिखाई गई है, मगर वे उसे पहचान नहीं पाए। पुलिस ने जाल बिछा दिया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें