फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में मारपीट, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों में मारपीट, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

- दो ने मिलकर तीसरे दिव्यांग भाई पर हमला किया
- बचाने गई पत्नी भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के अक्षतपुर में दो भाइयों ने अपने दिव्यांग भाई और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस और गांव के कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई। घायल दंपती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिव्यांग राम शंकर (35) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे राम शंकर पड़ोस के एक आदमी से बात कर रहे थे। जो उनके भाई राम बुझारत व हरिशंकर को ठीक नहीं लगी। नाराज दोनों भाइयों ने परिवार के साथ लाठी, डंडे से राम शंकर पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी सीमा (35) को भी जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सिपाही कुछ ग्रामीणों पर भड़क गए। 10 मिनट तक नोकझोंक होती रही। सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें