फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर लैब टेक्नीशियन की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। भटनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। शव रात भर वहीं पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। पास से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई। 
विज्ञापन

गोरखपुर के चिलुआताल के सोनबरसा के रहने वाले खुर्शीद आलम (30) पुत्र जमीर अली की रिश्तेदारी भटनी के केवड़ा वार्ड में है। यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेने वह गुरुवार की देर शाम को आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से वह चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ सुपरफास्ट में सवार हुए। देवरिया स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद जब उन्हें ट्रेन का भटनी में ठहराव न होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। भटनी रेलवे स्टेशन से पहले गेट नंबर 116 के पास ट्रेन धीमी हुई, तभी खुर्शीद ट्रेन से कूद गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। खुर्शीद की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घरवालों को सूचना दी।  खुर्शीद की चार साल पहले शादी हुई थी। उनका एक दो साल का बेटा और तीन माह की बेटी है। भटनी जीआरपी एसओ संतोष यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुर्शीद गोरखपुर जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें