फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु की संदिग्ध मौत में हत्या का दो मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णु की मौत में हत्या के दो केस
विज्ञापन


बस्ती।
चार महीने पहले नगर थाने के भूअर सराय निवासी शख्स की संदिग्ध हाल में मौत मामले में पुलिस ने अलग-अलग दो केस दर्ज किया है। एक में विष्णु की दूसरी पत्नी ने उसके सगे भाइयों पर संपत्ति की लालच में हत्या का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे में भाइयों ने दूसरी पत्नी को जिम्मेदार करार दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्र का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दोनों मुकदमे दर्ज किए गए। तफ्तीश में जो तथ्य आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
बीते 11 अप्रैल को नगर थाने के अमहट पुल के पास एक शख्स का शव मिला। जिसकी पहचान इसी थाने के सराय निवासी विष्णु पुत्र रामजीत के रूप में हुई। विष्णु पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। वह संगठन के पदाधिकारी भी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां से कुछ दूरी पर बाइक भी पुलिस ने बरामद की। उस समय बताया गया कि विष्णु प्रसाद खेत में सरसों निकाल रहे थे। उसी दौरान किसी का फोन आने के बाद वह घर गए और बाइक लेकर निकले। दूसरे दिन उनका शव पाया गया। इस मामले को पुलिस ने दुर्घटना मानकर फाइल क्लोज कर दिया था लेकिन विष्णु के भाई शिवप्रकाश ने कोर्ट की शरण ली। जैसे ही विष्णु प्रसाद की दूसरी पत्न्नी सरस्वती को इसकी भनक लगी तो उसने भी कोर्ट में अर्जी दी। दोनों की अपील मंजूर करते हुए न्यायालय ने तफ्तीश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

संपत्ति पर दूसरी पत्नी की दावेदारी
विष्णु के भाई शिवप्रकाश का आरोप है कि खुद को विष्णु की दूसरी पत्नी बताने वाली सरस्वती निवासी सिद्धौर थाना नगर ने जमीन हड़पने की नीयत से हत्या कराई। पति की मौत के बाद सरस्वती का विष्णु से संबंध हो गया। शिव प्रकाश की तहरीर पर सरस्वती के अलावा शेखपुरा निवासी लालता यादव और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सरस्वती की तहरीर पर विष्णु प्रसाद के भाई दुर्गा प्रसाद, शिव प्रकाश, ओम प्रकाश और शेषमणी निवासी सराय थाना नगर बाजार के अलावा कृपा शंकर निवासी रखिया बैहार थाना कप्तानगंज पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें