फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले में पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ के हमले में पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के परसाकाशी गांव के सिवान में खेत देखने गए पूर्व प्रधान पर सांड़ ने हमला कर दिया। वह बेहोशी की हालत में खेत में मिले। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व प्रधान 58 वर्षीय राम लखन पांडेय देर शाम लगभग 6:30 बजे घर के पश्चिम तरफ खेत में गए थे। सिवान में घूम रहे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो बड़े बेटे वीरेंद्र खोजने निकले। अपने खेत पहुंचे तो पिता को घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। आनन-फानन उन्हें पीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल गेट पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहे। पत्नी निर्मला देवी तथा दो बेटे बृजेश और वीरेंद्र सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें