फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। तहसील मुख्यालय के पास एक होटल से आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने दबिश देकर शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। होटल प्रबंधन की तरफ से कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर टीम ने शराब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ईटीओ करसोग मोहन लाल, निरीक्षक पालुराम और सेवादार इंद्र देव नेगी ने छापेमारी के दौरान एक होटल में अवैध रूप से रखी हुआ देसी शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। जब विभाग के अधिकारियों ने होटल मालिक से शराब का बिल मांगा तो वह बिल नहीं दिखा पाया। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, ईटीओ करसोग मोहनलाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें