रुधौली, सलाहदीपुर में कटी दो की चोटी
रुधौली। चोटी कटने की घटनाओं के बीच बुधवार को एक और घटना रुधौली हनुमानगंज क्षेत्र में हो गई। इसके बाद घटना की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई।
दोपहर लगभग दो बजे हनुमानगंज की 16 वर्षीय पूनम पुत्री रमेश भोजन करके सो रही थी। थोड़ी देर बाद जब उनकी नींद खुली तो देखा पलंग के पास कुछ बाल गिरे थे और सिर से कुछ बाल कटे थे। इसके बाद वह घबराहट के कारण बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने पास के एक डॉक्टर के पास ले जाकर उसका इलाज चल रहा है। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार महिलाओं के बाल और चोटी कटने की घटना बभनान क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार महिलाओं की चोटी कट रही है। इस तरह की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग डरे हुए हैं। पैकोलिया थाना क्षेत्र के सलाहदीपुर गांव में मंगलवार की रात महिला सुशीला (43) पत्नी शिव गोविंद तिवारी पशुओं को मच्छर से बचाने के लिए आग जला रही थीं। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो र्गइं। परिवार के लोग जब महिला को उठाए तो देखे कि उसके बाल कटे थे। उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास पहुंचाया गया।