फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ जाने के लिए निकला युवक चार माह से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला गौर थाना क्षेत्र के कछिया निवासी युवक चार महीने से लापता है। उसकी पत्नी पूनम देवी ने पोर्टल के माध्यम से गौर पुलिस को सूचना दर्ज कराई है, जिसमें कहा कि उसकी शादी पांच साल पहले गंगाराम (29) पुत्र मुन्नीलाल के साथ हुई थी, जिससे एक तीन वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन

29 मार्च को उसके पति आवश्यक कार्य बताकर लखनऊ जाने को कहकर निकले थे। तब से अभी तक उनका न तो कोई समाचार मिला और न ही फोन आया। काफी पता करने के बावजूद कुछ जानकारी नहीं मिली। पूनम के अनुसार वह थाने पर सूचना देने गई थी, लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया। इसलिए पोर्टल से सूचना दर्ज करानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें