फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहमति के बाद प्रेमी जोड़े को पुलिस ने भेजा साथ

Sun, 10 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र की एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। एक सितंबर को युवती के परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी को दिल्ली से हिरासत में ले लिया था। शनिवार को युवती व उसके प्रेमी को पुलिस ने परिवार के सामने बुलाया। युवती ने घर जाने से मना करते हुए युवक से शादी करने की सहमति दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिसिया छानबीन मे प्रेमी जोड़े की भागकर दिल्ली में रहने की बात सामने आयी थी। पुलिस टीम दिल्ली से लेकर शनिवार को पहुंची तो मौके पर दोनों पक्षों के परिजन भी आ गए और प्रेमी जोड़े को अलग करने की कोशिश करने लगे इसके बाद भी प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। दोनों के बालिग होने के नाते पुलिस ने प्रेमी के साथ भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें