बस्ती। शहर निवासी श्वेता वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी संतकबीरनगर कोतवाली के शास्त्री नगर निवासी अरविंद कुमार वर्मा से हुई है। श्वेता का आरोप है कि ससुराल में शादी के बाद कम दहेज लाने को लेकर ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
दहेज में दस लाख रुपये की मांग की। न दिए जाने पर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। जेवर व कपड़ा रखकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति के अलावा सास कलावती, ननद मुन्नी वर्मा, अंजनी वर्मा और देवर राजू वर्मा के खिलाफ डीपी एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।