फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी व बालिका को भगा ले जाने का आरोप

Tue, 27 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने किशोरी व बालिका को बहलाकर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ ही गांव की ही रहने वाली 12 वर्षीय बालिका को अज्ञात व्यक्ति बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
गड्ढा खोदने को लेकर विवाद
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर अकबर निवासी मैनबहादुर सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी गड्ढा खोदने जा रहे थे। तभी उनकी लड़की ने मना की तो उसको अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी और ट्रैक्टर का कुछ पार्ट तोड़ दिया। पुलिस ने गांव निवासी नीरज, धीरज, अंकित, अनिल कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें