वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव में सोमवार की देर रात एक में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई। घटना में चंपा देवी (40) तथा संदीप (23) पुत्र राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चंपा ने आरोप लगाया है कि उसके इसी थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के दो रिश्तेदारों ने लाठी डंडे से मिलकर मारा पीटा, जिससे हम दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचा। संवाद