फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला गिरोह ने उड़ाई ऑटो में बैठी शिक्षा मित्र की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला टप्पेबाजों के गिरोह ने सोमवार को ऑटो में बैठी शिक्षा मित्र के गले से सोने की चेन उड़ा दी। प्राथमिक विद्यालय गिदही पर तैनात शिक्षा मित्र को स्कूल पहुंचने के बाद इसकी जानकारी हो पाई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के केशवनगर शिवा कॉलोनी निवासिनी शिक्षा मित्र गीता सिंह के पति प्रवीण कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया कि उनकी पत्नी गीता सिंह प्राथमिक विद्यालय गिदही खुर्द में शिक्षा मित्र पद पर तैनात है। 28 अगस्त सोमवार को वह ई-रिक्शा से विद्यालय जा रही थी। सूर्या अस्पताल के पास तीन औरतें बच्चे को लेकर बैठ गईं। रास्ते में उनका बच्चा उल्टी करने लगा। इस दौरान जब उनका ध्यान बंट गया तो किसी महिला ने उनकी सोने की चेन निकाल ली। स्कूल पहुंचने पर उन्हें पता चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें