कलवारी, बस्ती। बहूभोज कार्यक्रम के दौरान आठ जुलाई को विवाद करने के मामले में केस दर्ज कर कराया गया है। इसी थाने के एक गांव की महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी ने शराब पीकर बहूभोज कार्यक्रम के दौरान आठ जुलाई को मारपीट की। अपशब्द कहते हुए खाना फेंककर नुकसान कर दिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए अश्लील हरकत की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसी गांव के संजय यादव, हरीश यादव, अखिलेश यादव व सोनू यादव पर केस दर्ज किया गया है। संवाद