फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंजाब में पकड़ गया किशोरी लेकर भागा मध्य प्रदेश का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। करीब नौ माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब लेकर भागे मध्य प्रदेश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

एसएचओ राणा डीपी सिंह ने बताया कि करीब नौ माह पूर्व शादी का झांसा देकर राजेश कुमार निवासी हीरापुर थाना सटई जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में केस दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। उपनिरीक्षक कमलेश यादव, राम दरश यादव, ममता चौहान ने आरोपी को विकास नगर काॅलोनी गोविंदगढ़ जनपद फतेहपुर साहेब पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर थाने पर ले आई। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें