फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में दो की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग दो सड़क हादसों में मौत के मामले में हर्रैया और छावनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कानपुर के यशोदा नगर थाने के रघुनाथ पुरम निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी ने हर्रैया थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई रामप्रकाश त्रिपाठी 30 जुलाई को बस्ती से अयोध्या बाइक से जा रहे थे। हर्रैया में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर चोट आने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं छावनी थाने में तहरीर देकर इसी थाने के बेलवा बाघानाला निवासी गुड़िया यादव ने बताया कि 26 जुलाई को उनके पति मुन्ना घर से पठकापुर चौराहा दूध देने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में एक बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें