फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस ने डकैती को माना चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया, बस्ती। थानाक्षेत्र के बेलवरिया गांव में सोमवार रात सामान लूटकर भाग रहे बदमाशों का प्रतिरोध करते समय घायल महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसे कुछ भी खिलाने पर उल्टियां हो रही हैं। हालांकि उसकी बेटी नैंसी व बेटे दिव्यांश की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में लखनऊ जाकर पीड़िता से तहरीर लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रयास व मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहां मौजूद गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को थाने से दो पुलिस कर्मी लखनऊ पहुंचे थे। उन लोगों ने पीड़िता के एक रिश्तेदार को बोलकर तहरीर लिखवाई और उसी कागज पर विट्ठन का हस्ताक्षर कराकर ले गए। घटना के बारे में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में एसएचओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर चोरी व मारपीट का केस दर्ज हुआ है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना में शामिल अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। तीन टीमें खोजबीन में लगी हैं, जल्द ही खुलासा होगा।

बताते दें कि मंगलवार रात को बेलवरिया गांव निवासी बजरंगी प्रजापति के घर में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों से घर में मौजूद उनकी पत्नी विट्ठन से जमकर संघर्ष हुआ था। घटना में बदमाशों के हमले से विट्ठन के साथ उसकी बेटी नैंसी व पुत्र दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज पहले अयोध्या के गुरु वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में हुआ। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मां बेटी को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया था। जहां आठ वर्षीय नैंसी की तबीयत में सुधार हुआ और वह अब होश में आ गई है। विट्ठन की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


पहले भी दो बार हो चुकी है घटना
हर्रैया। बेलवरिया गांव के बजरंगी प्रजापति के घर में इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। दोनों बार महिला के जाग जाने पर बदमाश अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाए थे। करीब दो वर्ष पहले हुई घटना के बारे में पीड़िता ने थाने पर सूचना भी दी थी, मगर उस समय पुलिस ने कोई धनहानि न होने की बात कहकर टरका दिया था। तीसरी बार एक ही परिवार व घर को निशाना बनाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर पिछली घटनाओं को पुलिस ने नजरअंदाज न किया होता तो मंगलवार को शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं हुई होती। क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि वह घटनास्थल गए थे। मगर पिछली घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें