फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोली मारने की धौंस देकर सीएससी संचालक से लूटे थे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर, बस्ती। थानाक्षेत्र के जियनापुर गांव के पास सीएचसी संचालक से हुई 12 हजार रुपये की लूट की शुरुआती जांच में पाया गया कि इसमें बदमाशों ने तमंचे का प्रयोग नहीं किया। बल्कि संचालक को धौंस दी कि चुपचाप भाग जाओ वरना गोली मार देंगे। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार काे बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घटना में तमंचे का प्रयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जगन्नाथपुर निवासी शीतला प्रसाद यादव श्रृंगीनारी बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। पैसों के लेनदेन के अलावा वह फोटो काॅपी करने तथा मोबाइल, कवर, बैट्री व अन्य पुर्जे बेचने का काम भी करते हैं। सोमवार की रात वह ग्राहक सेवा केंद्र में ताला लगाकर बाइक से घर के लिए निकले। शीतला प्रसाद के अनुसार उस समय मौजूद 12 हजार रुपये और मोबाइल पॉलिथीन में लपेटकर बाइक की डिक्की में रख दिए। इसके बाद बाइक से अपने घर जगन्नाथपुर के लिए निकले।
रास्ते में जियनापुर गांव के पास सामने बाइक लेकर खड़े दो लोगों ने उनको रोका। बाइक रोकने पर एक ने शीतला प्रसाद के बाइक की चाभी निकाल ली। उसने डिक्की में रखे रुपये और मोबाइल निकाल लिए। दूसरे ने गाली देते हुए कहा कि चुपचाप निकल जाओ वरना गोली मार दूंगा। इसके बाद दोनों बदमाश श्रृंगीनारी की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद शीतला प्रसाद ने 112 नंबर डायल किया। पुलिस के पहुंचने पर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें