फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फल विक्रता भाइयों में सिर फुटव्वल, पिता-पुत्र नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। महराजगंज कस्बे में ग्राहक अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर फल बेचने वाले सगे भाइयों में मारपीट हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में अजय कुमार कसौधन और विजय कुमार कसौधन सगे भाई अलग- अलग फल की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार रात आठ बजे एक ग्राहक फल खरीदने आया। दोनों भाई ग्राहक को अपनी तरफ बुलाने लगे। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर अजय के परिवार के लोग उग्र हो गए और विजय के ऊपर लाठी डंडे और बांट से हमला बोल दिया।
घटना में विजय कुमार का सिर फट गया। पिता को पिटता देख बीच बचाव करने पहुंचे उसके बेटे राज का भी सिर फोड़ दिया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में विजय कुमार की तहरीर पर अजय कुमार और राज किशोर पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें