फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के पैकोलिया व लालगंज थाना क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने उनके परिजनों की तहरीर पर पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कर्बला मोहर्रम के दिन गांव के पश्चिम तरफ मेले में दुकान लगाई थी। रात लगभग आठ बजे जब दुकान बंद कर सामान के साथ घर जा रहे थे। उसी दौरान गांव का ही गोविंद मेरी बेटी को बाइक पर बैठा कर घर छोड़ने जा रहा था।
रास्ते में गाड़ी रोककर मेरी लड़की को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद लड़की को डरा-धमकाकर उसे लेकर आया और घर छोड़कर चला गया। यहां तक कि जान से मार डालने की धमकी भी दी। लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद सूचना थाने पर दी गई। रविवार दोपहर क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय घटना स्थल पर जानकारी करने पहुंचे। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाॅक्सो और जान से मार डालने की धमकी मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना लालगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कॉपी व पैसा देने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लालगंज थाने में तहरीर देकर एक महिला ने बताया कि शनिवार को दोपहर में बेटी घर से किताब खरीदने के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक लड़के ने उसे कॉपी व पैसा देने के बहाने अपने घर में बुला लिया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसी बीच बेटी को खोजते हुए मां भी आरोपी के घर पहुंच गई। बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस टीम गांव में पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी नाबालिग है। उसकी उम्र 16 साल बताई गई है। रेप व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें