फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्राइम ब्रांच करेगी 40 लाख की चोरी की तफ्तीश

Fri, 26 Jul 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई की रात पैकोलिया क्षेत्र के बरगदवा में चोरों ने किया था हाथ साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। पैकोलिया पुलिस चोरों के आगे हार चुकी है। ऐसे मामलों को दर्ज कर पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। पीड़ित एसपी से तीसरी बार मिलकर चोरी की घटना के बारे में बताया। एसपी ने विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया। क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई गजेंद्र सिंह ने जांच मिलने की बात स्वीकार करते हुए जल्द घटना का पर्दाफाश करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, 10/11 मई की रात पैकोलिया थाने से महज एक किमी पर स्थित बरगदवा गांव निवासी उमाशंकर सिंह के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। 20 लाख नकदी व 20 लाख के जेवरात चुरा ले गए थे। 8 जून को समाधान दिवस पर आए एसपी व डीएम से पीड़ित ने थानेदार पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए घटना के खुलासे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून को वह फिर एसपी से मिलकर खुलासे की मांग की तो कप्तान ने पुलिस के सहयोग में एसओजी लगाकर खुलासे की बात कही। फिर भी खुलासा नहीं हो सका। 12 जुलाई को पीड़ित पुनः पैकोलिया पुलिस की नाकामी व तहरीर बदलवाकर केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान से मिला तो कप्तान ने भी ये मान लिया की पैकोलिया थानेदार के बलबूते खुलासा करना नहीं है। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें