आयुक्त सभागार में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने अधिकारियो के साथ बैठक की।
जलजीवन मिशन से संबंधित कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह ने जलजीवन मिशन के कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए अधिकृत निर्माण कंपनियों को हिदायत दी। वह बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में जलजीवन मिशन से संबंधित कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, मेसर्स वीएसए इंफ्रा प्रोजेक्ट, मेसर्स जैक्शन विश्वराज चयनित फर्मों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलजीवन मिशन कार्यक्रम के तहत मंडल में 59 भूमि संबंधी विवादों में निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारी डीण्म, एसडीएम से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराएं।
समीक्षा के दौरान पता चला कि तीनों जिले बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के तहत फेज- 2, 3 एवं फेज 5 को शामिल करते हुए तीनों फर्मों की ओर से 5884 राजस्व ग्रामों को पेयजल से आच्छादित करना है। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त संत कुमार ने किया। इस मौके पर सीआरओ संजीव ओझा, अधीक्षण अभियंता जनार्दन सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।