फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार की फेस बुक पर अभद्र टिप्पणी, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानेदार की फेस बुक पर अभद्र टिप्पणी, तीन नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। आम आदमी के फेसबुक पर टिप्पणी तो सामान्य बात है, मगर पुलिस के साथ ऐसा हो तो यह चौंकाने वाली बात तो सकती है। दुबौलिया थानेदार पंकज कुमार सिंह के फेस बुक पर थाने के हिस्ट्रीशीटर व उसके दो समर्थकों ने ही अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे आहत प्रभारी निरीक्षक ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर में इंसपेक्टर पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के बंजरिया सूबी निवासी सुनील सिंह जो थाने का हिस्ट्रीशीटर है ने अपने फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसके समर्थन में मोन व रामकृष्ण ने भी अभद्र टिप्पणी की। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान व आहत हैं। आरोप लगाया है कि इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इंसपेक्टर की तहरीर के आधार पर सुनील सिंह व उनके समर्थन में टिप्पणी करने वाले मोनू व रामकृष्ण के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें