फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से क्षुब्ध 10वीं का छात्र पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से क्षुब्ध 10वीं का छात्र पहुंचा थाने
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज कराने के लिए थानेदार को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। विद्यालय में देर से पहुंचने पर की गई पिटाई से क्षुब्ध 10वीं का छात्र छावनी थाने जा पहुंचा। थानेदार को तहरीर देकर अध्यापक पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराने की जिद करने लगा। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि अमोढा कस्बे के कुर्मी पुरवा में संचालित निजी विद्यालय के अध्यापक अमर नाथ वर्मा के खिलाफ पिटाई व तीन घंटे तक बंधक बनाए रखने की तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। विद्यालय के अध्यक्ष बजरंग नाथ ने इसकी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

10वीं में पढ़ने वाले अमित कुमार ने बताया कि उसे कोचिंग में देर हो गई थी। किसी तरह भागते हुए स्कूल गेट पर पहुंचा। जहां मौजूद शिक्षक ने उसे इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। बात बाहर न फैले इसलिए मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने उसे स्कूल के अंदर तीन बजे तक बंधक बनाए रखा। वहां से छूटने पर अमित अपने दो साथियों मिलिन्द व प्रवीण के साथ थाने पहुंचा और लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें