संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत करौता में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जनता क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकुमार वर्मा ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अलीनगर और बसडिलिया की टीम के बीच खेला गया। इसमें अलीनगर की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। अलीनगर की टीम के इम्तियाज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच दिया गया।
टॉस जीत कर बसडिलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित छह ओवर में आठ विकेट गवांकर 85 रन बनाए। 86 रन का लक्ष्य लेकर उतरी अलीनगर की टीम ने पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अलीनगर की टीम की ओर से इम्तियाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता स्थल पर जहीर मलिक, अजीत चौधरी, मेराज अहमद, वारिस अली अजीमुल्लाह, यासीन खान मौजूद रहे।