फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए आंदोलन करेंगे राज्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 58 वां स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 58 वां स्थापना दिवस विकास भवन सभागार में मनाया गया। राज्य कर्मियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग उठाई। इस दौरान संकल्प लिया कि अब पेंशन के लिए कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करेंगे। यह आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक सरकार पुरानी पेंशन नीति को बहाल नहीं करेगी।
परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा के संयोजन में परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेताओं को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम आधार पाल ने स्व. बीएन सिंह, पीएन शुक्ल का स्मरण करते हुए कहा कि आज कर्मचारियों को जो सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, उसके पीछे हमारे पूर्वज नेताओं के संघर्षों का लंबा इतिहास है। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि 57 वर्षो में अनेक आंदोलन किए गए। उनसे प्रेरणा लेकर पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर एकजुटता बनाए रखनी होगी। यही पूर्व नेताओं के प्रति भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरुणेश पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष अमरनाथ गौतम, डाक विभाग कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामजी चौधरी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष इं. अभिषेक सिंह आदि ने पेंशन की मांग के लिए हर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्रमोद शुक्ल, उमेश, सन्तोष सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, बालकृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव, राम सकल यादव, सुधीर तिवारी, रामशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता जलालुद्दीन कुरेशी, तिलकराम दूबे, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, राम स्वारथ चौधरी, अजीत सिंह, राम दुलारे, हरीराम पाल, लालचन्द वर्मा, रामचंद्र वर्मा, राम केवल चौधरी, विश्वनाथ उपाध्याय आदि को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें