फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना फिटनेस व परमिट 603 स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन विभाग मंडल के तीनों जिलों में बिना परमिट व फिटनेस के संचालित 603 स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। विभाग एक जुलाई से स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन/स्कूल आवागमन सुनिश्चित कराए जाने के लिए अभियान चलाएगा। 15 जुलाई तक बिना फिटनेस/परमिट संचालित स्कूली वाहनों पर कार्रवाई होगी। विभाग प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस/व्यक्तिगत संपर्क करके प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस कराकर उन्हें वैध परमिट से आच्छादित कराया जाएगा आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन ने बताया कि मंडल में बस्ती में 89, सिद्धार्थनगर 56 और संतकबीरनगर में 90 स्कूली वाहन बिना फिटनेस व बस्ती में 89, सिद्धार्थनगर में 56 व संतकबीरनगर में 103 स्कूली वाहन बिना परमिट के हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें