फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तपते टिनशेड में गोवंश...पीने के लिए खौलता पानी

Sat, 01 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- चारे में दिया जा रहा सूखा भूसा, अन्य सुविधाएं नदारद
विज्ञापन

- गर्मी व लू से बचाव के लिए गो आश्रय में नहीं हैं इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बभनान। जिले में निराश्रित गोवंश के लिए चलाई जा रहीं गोशालाओं में टीनशेड के नीचे गोवंश बेहाल दिख रहे हैं। उन्हें पीने के लिए खौलता पानी और खाने को सूखा भूसा दिया जा रहा है। शुक्रवार को गोआश्रय स्थलों की पड़ताल की तो सुविधाएं नदारद मिलीं। गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। गोवंशों को चारे में सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा है।
गौर ब्लॉक के कठौतिया सावंडीह में स्थित आश्रय स्थल पर 300 से ज्यादा गाेवंश हैं। परिसर में एक भी पेड़ न होने के कारण गोवंश तपती दोपहरी में टिनशेड के नीच दिन गुजार रही हैं। धूप में लगा टैंक का पानी दोपहर में गर्म मिला। इसी पानी से गोवंश को प्यास बुझानी पड़ रही है। समुचित देखभाल के अभाव में कुछ गोवंश बीमार चल रहे हैं, वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

कमोबेश, यही हाल गोआश्रय स्थल जलालाबाद का भी है। टिनशेड के नीचे गोवंश गर्मी से हांफते मिले। यहां दिखाने भर का हरा चारा मिला। लेकिन, गोवंश सूखा भूसा खाते हुए दिखे। सौराहा गोशाला में 32 गोवंश हैं। परिसर में पेड़ होने के कारण उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। गो सेवक ने बताया कि हरा चारा अभी तैयार नहीं हुआ है सिर्फ भूसा और दाना ही खिलाया जा रहा है।
इसके अलावा सेमरा गोशाला की स्थिति बेहद खराब है। छोटे टिनशेड में गोवंश तपती धूप से बचने के लिए खड़े रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर में यहां ताला लटका मिला। बीडीओ राजेश सिंह ने बताया कि कठौतिया सावंडीह में गौशाला का टैंक बाहर बना है जबकि नाद में पानी डालने के निर्देश दिए गए हैं। गोवंश को आहार व चोकर भी नाद में डालने के निर्देश हैं। औचक निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
-
गर्मी व लू से बचाव के इंतजाम नहीं
बनकटी। क्षेत्र के मखदुमपुर, सोभनपार व सिरौता में गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। शुक्रवार को तीनों स्थलों की स्थिति जाना। स्थलों पर गर्मी व लू से बचाव के इंतजाम नहीं मिले। चारे में सूखा भूसा दिया जा रहा है। मखदुमपुर में पीने का पानी हौद में डाला जा रहा है। सोभनपार में पेड़ के नीचे हाफते हुए गोवंश मिले। कमोबेश, यही हाल सिरौता सिरौता का भी है। पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि हरे चारे की बुवाई कराई गई है। गर्मी व लू से बचाने के लिए जूट के तिरपाल लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


मौके पर गायब मिले अजगैवा जंगल में तैनात सफाईकर्मी
टिनिच। क्षेत्र के अजगैवा जंगल में स्थापित निराश्रित गोवंश स्थलों पर गर्मी से बचाव की व्यवस्थाएं नदारद हैं। अजगैवा जंगल में 34 निराश्रित गोवंश हैं। शुक्रवार की सुबह 11.11 बजे स्थल का जायजा लिया तो तैनात दोनों सफाई कर्मी मौके पर नहीं मिले। दो गोवंश खुले में बने हौद में पानी पीती हुई मिले। नाद में सूखा भूसा मिला। बीडीओ ने बताया कि प्रधान व सचिव को गर्मी व लू से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाईकर्मी के अनुपस्थित होने की जानकारी मिली है, दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें