फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाले में गिरी गाय...निकालने पर छूट गया पसीना

विज्ञापन
मालवीय रोड ​स्थित खुले नाले में गिरी गाय को बाहर निकालते कर्मी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से मालवीय रोड के खुले नाले कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। शनिवार को इसी नाले में एक गाय गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो उसे निकालने में जुट गए, जबकि कामयाबी नहीं मिली को नगर पालिका प्रशासन की सूचना दी। गोवंश के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही पालिका प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

आनन-फनान पहले सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सी के जरिये पहले गाय को निकालने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली पाई। इसके बाद जेसीबी को बुलाकर गाय को नाले से निकाला गया। नाले में गिरी गाय काफी ठंड से कांपती रही।
उधर, छुट्टा पशुओं के लिए जिले में कई जगह गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इसके बावजूद ये सड़कों पर खुलेआम विचरण कर रहे हैं। यही नहीं छुट्टा गोवंश बस्ती-अयोध्या फोनलेन पर झुंड में सड़क के किनारे बैठे रहते हैं। इन दिनों रात में कोहरा भी गिरने लगा है। दूर के काले गोवंश दिखते नहीं हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
छुट्टा गोवंश को पकड़ कर आश्रय स्थल भेजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बजट आते ही खुले नालों को स्लैब से ढक दिया जाएगा।
-अगंद गुप्त्प, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें